Breaking News

ओवैसी और चंद्रशेखर ने बनाया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा, कहा- यह पहला व बहुत मजबूत है मोर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सांसद चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान कर दिया है। गठबंधन का नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो तस्वीर आपके सामने है उसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा है। अभी इसमें दो दल हैं। ये तीसरा मोर्चा नहीं, ये पहला मोर्चा है। ये बहुत मजबूत मोर्चा। जैसे जैसे इसमें कमजोर, पीड़ित लोग जुड़ते जाएँगे वैसे वैसे ये मोर्चा मजबूत हो जाएगा। लंबे समय से पार्टियो ने वादा किया कि वह बहुजन समाज के साथ हैं और उनके हक के लिए काम करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकारें बदली, मुख्यमंत्री बदलते गए। लेकिन बहुजन समाज के लिए कुछ नहीं किया गया। आज जो किसी तरह से पढ़ गया तो वो बेरोजगार है। जो आवाज उठाता है तो उसके ख़िलाफ केस दर्ज होते हैं, लाठियां चलाई जाती हैं। अब तो क़ानून बना दिया है जो आवाज उठायेगा उसे सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में सीपीसी – येलो विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के …