गाजीपुर। सैदपुर नगर स्थित पंकज टॉकीज के पास दरोगा सेठ के मकान में कार्य कर रहे चार मजदूर दो मिस्त्री दोनों बाहरी दीवार पर टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे थे, जिसमें मनोज निवासी बडेपुर मरहमपुर कटघरा का पैर फिसलने से गिरकर मौके पर मौत हो गई। मौके पर गिरने से तुरंत तत्काल उसकी गर्दन मुड़ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस बाबत कोतवाल से पूछे जाने पर उन्होंने घटना की सही जानकारी दी और साथी परिजनों से बात करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक मनोज की दो बेटियां हैं। घर का पूरा खर्चा मनोज ही चला रहा था।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….