Breaking News

गाजीपुर: मेधावी छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा में 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग, बाल दिवस पर होंगे सम्‍मानित

गाजीपुर। मां भगवती धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को करंडा ब्लाक के ब्राह्मणपुरा गांव स्थित हरि शांति हाल में मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के कुल 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। डेढ़ घंटे की परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार चेतक कोचिंग सेंटर के शिक्षकों ने तैयार किए थे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रस्ट के वार्षिकोत्सव एवं बाल दिवस समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

Image 1

Check Also

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में सीपीसी – येलो विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के …