गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र से सुभाष चौहान वरिष्ठ नेता भाजपा को क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बनाया है। काशी प्रांत संगठन के हिसाब से बीजेपी के 16 जनपद आते हैं जिसमें अमेठी सुल्तानपुर से लेकर सोनभद्र मिर्जापुर तक जनपद सम्मिलित है। सुभाष चौहान को काशी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने से पिछड़े समाज में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाएं सुभाष चौहान को दिया। ज्ञात अभी हो कि सुभाष चौहान छात्र संघ की राजनीति की कोख से निकलकर लगातार विभिन्न पदों पर एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर 28, 30 वर्षों से राजनीतिक सामाजिक जीवन में अपनी एक मजबूत पकड़ स्थान बनाए हुए हैं। श्री चौहान के क्षेत्रीय मंत्री बनने से भारतीय जनता पार्टी को पूर्वांचल में ओबीसी मतदाताओं पर काफी असर पड़ेगा क्योंकि सुभाष चौहान एक जमीनी कार्यकर्ता नेता है जो लगातार अपने लोगों के बीच में रहकर उनके सुख दुख को सुनने का काम करते हैं। पूर्व में श्री चौहान नगर पालिका परिषद गाजीपुर का अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….