Breaking News

गाजीपुर: उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ महापर्व डाला छठ संपन्‍न

गाजीपुर। उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही महापर्व डाला छठ का समापन हो गया। सोमवार की भोर में व्रती महिलाओं ने गंगा घाटों पर जाकर विधि विधान से छठ माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित किया गया। इसी के साथ तीन की दिन का महापर्व छठ संपन्‍न हो गया। जिले में शहर के गंगा किनारे सिकंदरपुर घाट, नवापुरा घाट, ददरीघाट, कलेक्‍टर घाट, पक्‍का घाट, स्‍टीमर घाट सहित 16 घाटों पर लाखों व्रती महिलाओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना की। ग्रामीण अंचलों सैदपुर, सादात, देवकली, जखनियां, बिरनो, करंडा, मरदह, कासिमाबाद, भांवरकोल, बाराचंवर, मुहम्‍मदाबाद, रेवतीपुर, भदौरा, जमानियां, सदर ब्‍लाक के ग्रामीण अंचलों में छठ महापर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने मिलकर छठ महापर्व पर व्‍यापक व्‍यवस्‍था की थी। नगर के सभी गंगा घाटों पर दुल्‍हन की तरह सजाया गया था। जिलाधिकारी अनुपम शुक्‍ला व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने गंगा घाटों और ग्रामीण अंचलो में आयोजन स्‍थल पर लगातार भ्रमण कर व्यवस्‍था किया जायजा लिया और लगातार निर्देश देते रहे। जिसके परिणाम स्‍वरुप छठ महापर्व जनपद में शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया।

Image 1

Check Also

बलुआ घाट जमानियां के अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए शासन ने स्वीकृत किए 42.40 लाख रुपये, जमानिया नगर पालिका को बड़ी सौगात

गाजीपुर। नगर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने …