Breaking News

सिधौना बाजार में स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, दोस्त घायल

गाजीपुर। सिधौना बाजार में सोमवार की भोर में स्विफ्ट कार ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर जिसमें एक युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वारणसी जनपद के मछोदरी निवासी नारायण साहनी अपने दोस्‍त गौतम यादव के साथ निमंत्रण देने खरौना बाजार जा रहें थे। सोमवार की सुबह सिधौना बाजार से खरौना जाने के लिए मुड़ते समय अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने उन्‍हे टक्‍कर मार दिया जिससे नारायण साहनी की मौत हो गयी और गौतम गंभीर रूप से घायल हो गये। सिधौना पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना की रिपोर्ट दर्ज आगे की कार्यवाही कर रही है।

Image 1

Check Also

बलुआ घाट जमानियां के अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए शासन ने स्वीकृत किए 42.40 लाख रुपये, जमानिया नगर पालिका को बड़ी सौगात

गाजीपुर। नगर के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने …