Breaking News

सुभाष पासी ने पेश की मानवता की मिसाल, मुंबई में गन्‍ने का जूस बचने वाले का शव भेजवाया सिधौना

गाजीपुर। पूर्व विधायक सुभाष पासी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुंबई में गन्‍ने का जूस बचने वाले का शव उसके पैतृक गांव हथौड़ा सिधौना सैदपुर भेजवाया जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। रामदयाल यादव पुत्र विश्‍वनाथ यादव 58 वर्ष जो मुंबई में रहकर ठेले पर गन्‍ना का जूस बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। एक अगस्‍त को हाई शूगर से उसकी मौत हो गयी। पत्‍नी के अलावा तीन लड़के और एक लड़‍की है। परिजनों ने सुभाष पासी से रामदयाल का शव घर भेजवाने के लिए अनुरोध किया। इस पर सुभाष पासी ने अक्षर फाउंडेशन के सहयोग से रामदयाल का शन उनके पैतृक गांव भेजवाया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: PET परीक्षा के पहले दिन 5324 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में आयोजित प्रारंभिक …