Breaking News

गाजीपुर: बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में तत्‍काल पहुंचाया जा रहा है राहत सामग्री- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बाढ़ पीडि़तों के राहत के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने पूरे प्रदेश में बाढ़ क्षेत्रों में त्‍वरित राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्‍तर पर काम कर रही है। उन्‍होने कहा कि पिछली सरकारों जैसा फोटो खिंचाने का कार्य नही हो रहा है। प्रत्‍येक बाढ़ पीडि़त को राहत सामग्री पहुचायी जा रही है। उन्‍होने कहा कि सरकार योजना बना रही है कि जल को आय का श्रोत बनाया जाये। इसको आर्थिक आधार घोषित किया जाये। जल को रोक कर मछली, फूल, और जल पर ही सब्‍जी की खेती आदि की जाये। जिसमे कम लागत के साथ-साथ बिना खाद के उपज मिलेगा। उन्‍होने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं कि मछुआ समाज को पिछड़ी जाति से निकालकर अनुसूचित जाति के सूची में डाल कर जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाये। उन्‍होने कहा कि निषाद, पार्टी विचारधारा की पार्टी है यह कभी समाप्‍त नही होगी। हमने विपक्ष के पीडीए का हवा निकाल दी है। विपक्ष मोदी से लड़ते-लड़ते अब आयोग से लड़ने लगी है, इसके बाद विपक्ष गालीबाज हो गया है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …