Breaking News

गाजीपुर: हमदर्द पार्टी, जयहिंद समाज पार्टी, जनता राज पार्टी को निर्वाचन आयोग ने दिया कारण बताओ नोटिस

गाजीपुर! अपर जिलाधिकरी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गाजीपुर/मुहम्मदाबाद/कासिमाबाद को पत्र प्रेषित कर बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा हमदर्द पार्टी, मुहल्ला सैय्यदबाडा, पोस्ट सट्टी मस्जिद गाजीपुर, जय हिन्द समाज पार्टी, ग्राम खड़हरा (बिन्दवलिया), पोस्ट दुबिहा, जिला गाजीपुर व जनता राज पार्टी, म०नं०-43 ग्राम तेजपुरा, पोस्ट इन्दौर, जिला गाजीपुर को वित्तीय वर्ष (2021-22, 2022-23 व 2023-24) के वार्षिक लेखापरीक्षित खाते निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं किये जाने तथा उक्त पजीकृत राजनैतिक दलों (आर०यू०पी०पी०) द्वारा वर्ष 2019 से अब तक पिछले 06 वर्षों में आयोजित विभिन्न निर्वाचनों में प्रतिभान तो किया गया है, परन्तु निर्धारित समयावधि अर्थात विधानसभा चुनावों के मामले में 75 दिनों के भीतर और लोकसभा चुनाव के मामले में 90 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय विवरणी दाखिल नहीं किये जाने के फलस्वरूप ‘‘कारण बताओ नोटिस‘‘ जारी किया गया है। उन्होने बताया है कि आयोग के निर्देश के कम में पत्र के साथ संलग्न ‘‘कारण बताओ नोटिस‘‘ की प्रति पंजीकृत राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराते हुए पायती इस कार्यालय को दिनाक 25.09.2025 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करे तथा कारण बताओ नोटिस की प्रति तहसील मुख्यालय कार्यालय नोटिस बोडो एवं अन्य कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराये।

Image 1

Check Also

मुसलमान कब तक दूसरों के लिए बिछाता रहेगा दरी- ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आजम खां से …