Breaking News

गाजीपुर: भाजपा कार्यकर्ता राकेश सिंह के निधन पर पदाधिकारियो ने दी श्रद्धांजलि, जिलाध्‍यक्ष ने दी आर्थिक मदद

गाजीपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने आज जमानिया विधानसभा के करहिया बूथ संख्या -368 के बूथ अध्यक्ष स्व राकेश सिंह के घर भदौरा मंडल के ग्राम – करहिया पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके एकलौते तीन वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार,पांच और सात वर्ष की दो पुत्रियों सुप्रिया,शुभांगी, पत्नी शशि सिंह तथा वृद्ध मां विन्ध्याचली देवी को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने आर्थिक मदद के रूप में 150000 की धनराशि देकर परिवार की हर परिस्थितियों में सहायता करने का भाव प्रकट किया और कहा कि भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता संगठन की सेवा निष्ठा और ईमानदारी से करता है इस कारण उसका जीवन संघर्षशील होता है और आज हम ऐसे ही अपने संघर्षशील और जुझारू बूथ अध्यक्ष के आकस्मिक असामयिक निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । 34 वर्षिय भाजपा बुथ अध्यक्ष राकेश राय का निधन 18 सितम्बर को विद्युत स्पर्शाघात से हो गया था ।जबकि इनके पिता योगेन्द्र सिंह का निधन भी इसी अवस्था मे 30-31 वर्ष पूर्व करंट लगने से ही हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय पारस नाथ राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, मनोज सिंह, आशुतोष चौबे, जितेन्द्र उपाध्याय, संजय सिंह, विकास सिंह राकेश राय, पप्पू चौबे, भक्ति सिंह और सत्यजीत सिंह के आलावा स्थानिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …