गाज़ीपुर। 2 अक्टूबर पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इसी क्रम में गाज़ीपुर में श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान नेताओं को नमन किया गया। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शास्त्रीनगर चौराहे पर स्थापित शास्त्री जी की प्रतिमा और आमघाट स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी में सभा के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी ने अपने आदर्शों, सत्य, अहिंसा और सादगीपूर्ण जीवन से राष्ट्र को नई दिशा दी। आज भी उनकी शिक्षाएं हमारे लिए मार्गदर्शक हैं। सभा के मंत्री अजय श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री की ईमानदारी और सादगी समाज और देश को आगे बढ़ाने का वास्तविक मंत्र है। कार्यक्रम में शिव शंकर सिन्हा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील दत्त, विभोर कुमार टिल्लू, अरुण श्रीवास्तव, रजनीकांत वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, प्रमोद सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, मुनेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव (एडवोकेट) सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….