Breaking News

वाराणसी: डम्‍पर की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर साइकिल सवार युवक को रौंदते हुए निकल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों व परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। सुबह 5:30 बजे घर से अपने दो साथियों के साथ रामपुर गांव निवासी अनुराग यादव (18) पुत्र साधु यादव साइकिल से चौबेपुर स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के खेल मैदान में जा रहा था। इस दौरान गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रहा एक डंपर अनुराग को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में घटनास्थल पर अनुराग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज गांव व आसपास के लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। सुबह आर्मी भर्ती के लिए सैकड़ों युवक चौबेपुर खेल मैदान में प्रैक्टिस करने जाते हैं। अनुराग भी प्रैक्टिस करता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …