Breaking News

गाजीपुर: लालसा इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली, बोले अजय यादव- पटाखे नहीं, दीप जलाएँ, पर्यावरण बचाएँ

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल में आज दीपावली का उत्सव देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों के सम्मान में रंगोली बनाई और दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रबंधक अजय यादव ने सभी को “इको-फ्रेंडली दीपावली” माननी की अपील करतें हुए सभी से “पटाखे नहीं, दीप जलाएँ – पर्यावरण बचाएँ” का संकल्प लिया। नर्सरी से यू.के.जी. के नन्हे बच्चों ने शिक्षिकाओं की सहायता से मिट्टी के दीये बनाए और सुंदर चित्रकारी कर अपनी सृजनात्मकता दिखाई। विद्यालय के प्रबंधक अजय यादव और प्रधानाचार्य महेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनकी मेहनत की सराहना की। अंत में प्रबंधक अजय यादव ने सभी शिक्षकों और स्टाफ को मिठाई व उपहार वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …