गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यू.पी.सी.ए.) के वार्षिक आम बैठक से पूर्व यू.पी.सी.ए. के 07 पदों पर चुनाव कराया जाना तय किया गया था जिसके नामांकन के लिए गत 17 व 18 अक्टूबर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी थी | अंतिम तिथि तक इन सात में से गवर्निंग कौंसिल के दो पदों के लिए गाजीपुर के संजीव कुमार सिंह एवं कानपुर के डॉ० संजय कपूर ने अपना नामांकन भरा था | अन्य किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न भरे जाने के कारण उक्त दोनों ही पदों पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है | सूत्रों से पता चला है कि प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र के दौरान प्रस्तुत सूचनाओं के सत्यापन के उपरांत चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा 28 अक्टूबर 2025 को कर दी जाएगी| संजीव कुमार सिंह के निर्विरोध गवर्निंग कौंसिल का सदस्य बनाये जाने की सूचना से जनपद तथा मंडल के साथ-साथ सम्पूर्ण पूर्वांचल के लिए गर्व का विषय है | उनके निर्विरोध चयन होने से यहाँ के क्रिकेट प्रेमियों व खिलाडियों में उत्साह भर गया है | अथक प्रयास के बाद दूरभाष पर सम्पर्क होने संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन तो उन्होंने भरा है और यह भी सत्य है कि किसी अन्य प्रत्याशी ने उनके विरुद्ध नामांकन नहीं भरा है | चुनाव अधिकारी के तरफ से भी कोई आधिकारिक सूचना उनके पास नहीं है ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी | अधिकारिक घोषण होने के बाद ही वस्तुस्थिति से आपको अवगत करा दिया जायेगा |
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….