Breaking News

सोनभद्र: श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित पिकअप पलटी, 16 घायल

सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के पहाड़ी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी घायल जमुअल गांव के निवासी हैं, जो प्रसिद्ध जिरही माता मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप वाहन में 20 से अधिक सवारियां बैठी थीं। पहाड़ी मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हटते ही वाहन सड़क किनारे पलटकर खाई में चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया। सीएचसी चोपन में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर 13 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में किसी की हालत नाजुक नहीं है, अधिकतर को सिर और सीने में चोट आई है। सूचना मिलते ही सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने चोपन सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …