गाज़ीपुर।मोथा क्षेत्र में आई तूफानी अतिवृष्टि से किसानों की फसलें — धान, आलू, मटर, सरसों, चना और विभिन्न सब्ज़ियाँ प्रभावित हुई हैं। भारी नुकसान से परेशान किसानों को राहत दिलाने की माँग को लेकर किसान सभा का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाधिकारी गाज़ीपुर, कृषि अधिकारी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने किया। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों एवं बटाईदार किसानों का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाए। साथ ही, ज़िले में डी.ए.पी., यूरिया, पोटाश जैसी खादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और किसानों को बीज व मिनी किट्स तत्काल उपलब्ध कराए जाएं।इसके अलावा, प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की भी मांग की। संबंधित अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द करने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से भा.क.पा. राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव, किसान सभा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, जिलामंत्री रामबदन सिंह, उपाध्यक्ष राजदेव यादव, रामकेर यादव, विश्राम यादव, जनार्दन राय, रविन्द्र कुशवाहा, कैलाश यादव, घूरा यादव, ईश्वरलाल गुप्ता, बटोर गुप्ता, नेपाल यादव, भूपनारायण यादव, रामअवध सिपाही, अजय मिश्र, झीलू यादव, एवं भानुप्रताप आदि शामिल रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….