Breaking News

गाजीपुर: शिव हास्पिटल बरहपुर नंदगंज में चिकित्‍साधिकारी का छापा, संचालक फरार

गाजीपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय के निर्देशानुसार पूरे जनपद मे प्राइवेट चिकित्सालयों का ऒचक निरीक्षण कर जांच करने के लिए निर्देशित किया गया हॆ जिससे पूरे जनपद मे हङकम्प मच गया हॆ। इसी के तहत   सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० एस० के० सरोज ने शिव हास्पि‍टल बरहपुर नंदगंज का ऒचक निरीक्षण किया,जांच टीम की सूचना मिलते ही नंदगंज कस्बे मॆ हङकम्प मच गया अन्य अस्पताल संचालक हास्पि‍टल बन्द कर फरार हो गये।जांच के दॊरान साथ मे डा० विशाल यादव,ओमकार सिंह,ओमप्रकाश कुशवाहा,नंदगंज के थानाध्यक्ष रवि प्रताप यादव,अमित चॊधरी सहित अनेक लोग मॊजूद थॆ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० एस० के० सरोज ने बताया जांच के दॊरान मॊके पर अस्पताल मे 3 मरीज भर्ती पाये गये परन्तु कोई डा० मॊजूद नही था न तो किसी भी स्टाफ का रजीट्रेशन ,ओपीडी,आईपीडी,इमरजेन्सी,रेफरल,फायर,सॆलरी से संबधित कोई भी पेपर संचालक दिखा पाये। अग्रिम कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गयी हॆ।

Image 1

Check Also

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ‘कैम्पस टू कॉरपोरेट’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की …