गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में भारतेंदु नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा अंतर्गत रविवार देर सायं ऑडिटोरियम हॉल में ऐतिहासिक नायको, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायको एवं साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समवकार कला समिति के गुंजन शुक्ला सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में करीब 20 कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर विधायक जखनिया बेदीराम, भारतेंदु नाटक अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी हीरा बुद्धा, सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय से विनोद कुमार, संस्कृति विभाग से शुभम कश्यप, पर्यटन अधिकारी रामकुमार मौर्या, सहित अन्य उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….