गाजीपुर। मलेठी के प्रसिद्ध धमकवां क बारी का मेला आयोजित हुआ। प्रसिद्ध मेले में इस बार भव्य नजारा देखने को मिला। मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की और विभिन्न आयोजनों का आनंद लिया। चारों तरफ लोगों की चहल-पहल, दुकानों की रौनक और बच्चों की खुशियों से मेला स्थल गुलजार रहा। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस मेले ने क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक प्रस्तुत की। मेले में दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंचे। विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं, जहां बच्चों के खिलौने, घरेलू सामान, मिठाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी होती रही। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। दुकानदारों के यहां भी लोगों की अच्छी भीड़ नजर आई। मेले का आकर्षण बढ़ाने में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मेले में रामलीला के कलाकारों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी और अन्य पात्रों की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने भारतीय धार्मिक परंपरा की झलक प्रस्तुत की। वहीं, आरती और पूजा-अर्चना के दृश्यों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इन आयोजनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….