Breaking News

मायावती के करीबी पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई दिग्‍गज नेता साइकिल पर सवार, अखिलेश यादव ने किया स्‍वागत  

लखनऊ। यूपी विधान सभा चुनाव से पहले सपा अपने कुनबा बढ़ा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पासी समाज के पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर को सपा की सदस्यता ग्रहण करई गई। पूर्व आईएएस कभी बसपा प्रमुख मायावती के करीबी रहे और भाजपा में भी रह चुके हैं। राम बहादुर आईएएस से रिटायर होने के बाद सक्रिय राजनीति में आए। वह गोंडा के डीएम और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। रामबहादुर को सदस्यता दिलाने के बाद के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि राम जिनके नाम हो उनके जुड़ने से सारे काम बन जाएंगे। इस दौरान अखिलेश ने पूर्व मंत्री दारा सिंह प्रजापति, बदायूं की बिसौली सीट से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, प्रदीप पांडेय, सौरभ सिंह गांधी, बलबीर पाल, मानिक चंद, जनक सिंह लोधी का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण से बड़े पैमाने पर खिलवाड़ हो रहा है।

Image 1

Check Also

बीएचयू में ‘माइंडफुलनेस और आत्म-अन्वेषण: अमेरिका से सीख’ विषय पर संवादात्मक सत्र का हुआ  आयोजन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वेलबीइंग सर्विसेज सेल (WBSC) द्वारा“माइंडफुलनेस और आत्म-अन्वेषण: अमेरिका से …