गाजीपुर। माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाजीपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हमारे स्वास्थ्य साथी अमरेश पाल जी को उनके कार्य के प्रति पूर्ण लगन, निष्ठा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। अमरेश पाल जी ने अपने कार्यों के माध्यम से यह साबित किया है कि किसी भी संस्थान की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले ऐसे कर्मयोगी वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। माँ कवलपति हॉस्पिटल परिवार उनके कार्यों की सराहना करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।मारा विश्वास है कि अच्छे कार्यों की सराहना और कर्मठ लोगों का सम्मान दूसरों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। माँ कवलपति हॉस्पिटल परिवार की ओर से अमरेश पाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….