Breaking News

बाउंड्री वॉल निर्माण और गाड़ी पार्किंग विवाद को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष, तीन की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में बरगद के पेड़ पर बने चबूतरे को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मरने वाले एक ही परिवार के हैं। ताबड़तोड फायरिंग और मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर आसपास के थानों की पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दो पक्षों के बीच पुराना विवाद था। सोमवार को यह विवाद काफी बढ़ गया। इस पर एक पक्ष की ओर से गोलियां बरसाईं गईं। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। इस दौरान सुयश तिवारी और उसके पिता को गोली लगी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चाचा शंभू को भी गोली लगी है। उनकी अस्पताल में मौत हो गई। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो जमीन पर खून बिखरा हुआ था। महिलाएं चीख चिल्ला रही थीं। डीसीपी वेस्ट के मुताबिक, पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर मामले की गहन जांच की जा रही है।

Image 1

Check Also

माँ कवलपति हॉस्पिटल गाजीपुर में स्‍वास्‍थ्‍य साथी अमरेश पाल का हुआ सम्‍मान

गाजीपुर। माँ कवलपति हॉस्पिटल, गाजीपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर …