गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार व जनसामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से मंदिरों में दीप प्रज्वलन के साथ ही अनवरत वाल्मीकि रामायण का पाठ किए जाने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके क्रम में आज विकासखंड भांवरकोल के ग्राम पंचायत बीरपुर में राम जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण का पाठ किया गया। विकासखंड भांवरकोल ब्लॉक परिसर में निर्मित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण का पाठ किया गया। नगर पालिका परिषद जमनिया में वाल्मीकी जयंति के पावन अवसर पर सुंदर कांड का पाठ दुर्गा मंदिर मे किया गया। नगर पंचायत जंगीपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर वार्ड नंबर 6 सरस्वती नगर रामचरितमानस एवं पूजा पाठ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में सभी नगर पंचायत, नगर पालिका, विकासखंड, तहसील में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….