Breaking News

जमदग्नि ऋषि जमानियां के प्रतिमा का अनावरण के भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

गाजीपुर। जमानियां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता के द्वारा 24 को कलश यात्रा 25 को जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा का अनावरण के बाद 26 अक्टूबर को तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में भव्य भंडारे का आयोजन कराया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जय प्रकाश गुप्ता ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बताया की जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा अनावरण के बाद प्राण प्रतिष्ठान एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन को प्रसाद के रूप से ग्रहण किया। इस अवसर पर जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों के लिए भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा राजकीय बालिका इंटर कालेज के पास मिनी पार्क का निर्माण कराकर उसमें जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह जमानियां वासियों के सामने एक सुंदर आकर्षक पूजन करने के साथ बैठने के लिए बेहतर निर्माण कराया गया है। उक्त मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, संजीत यादव, संतोष कुमार पांडेय, दानिश मंसूरी, विजयशंकर शर्मा, रुस्तम अली, बाबू भाई आदि रहे।

Image 1

Check Also

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में ‘कैम्पस टू कॉरपोरेट’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को कॉरपोरेट जगत की …