Breaking News

गाजीपुर: शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

गाज़ीपुर।नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में 3 दिसंबर 2025 को साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना उपनिरीक्षक संतोष यादव, महिला कांस्टेबल पूजा सिंह एवं प्रीति सिंह ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संतोष यादव ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए सावधान रहने की अपील की। उन्होंने साइबर ठगी से बचाव, ओटीपी या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करने, नकली कस्टमर केयर, फिशिंग एवं विशिंग स्कैम, साइबर बुलिंग, फर्जी नौकरी घोटाला, डेटा चोरी, डिजिटल गिरफ्तारी तथा सोशल मीडिया प्रतिरूपण जैसे गंभीर खतरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही संदिग्ध लिंक, कॉल और मैसेज से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया की गोपनीयता सेटिंग्स सुरक्षित रखने पर जोर दिया।उपनिरीक्षक ने बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। कार्यक्रम के दौरान यातायात एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा सभी को नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में प्रीति सिंह ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में 1090 एवं 1012 नंबरों पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता गौरव प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदय राज, वीरेंद्र नाथ, ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, गिरीश चौबे, वीर प्रताप सिंह, रविंद्र नाथ, नंदलाल गिरी, सुधीर सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, भोगेश सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …