Breaking News

एक बार फिर कमला टाइल्‍स को सम्‍मानित करेगी RAK टाइल्‍स, दयाशंकर तिवारी दिल्‍ली रवाना

गाजीपुर। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के विख्‍यात टाइल्‍स एवं मार्बल्‍स विक्रेता कमला टाइल्‍स एवं मार्बल के प्रोपराइटर दयाशंकर तिवारी को एक बार फिर विश्‍व विख्‍यात टाइल्‍स निर्माता कंपनी RAK सम्‍मानित करेगी। RAK टाइल्‍स के सीईओ बेबी जोसफ पांच दिसंबर को गुड़गांव के हेल्‍टन होटल में दयाशंकर तिवारी को सम्‍मानित करेंगे। ज्ञातव्‍य है कि RAK टाइल्‍स के रिकार्ड सेल के लिए पिछले वित्‍तीय वर्ष में पूरे उत्‍तर भारत में दयाशंकर तिवारी को प्रथम स्‍थान के लिए सम्‍मानित किया गया था। इस संदर्भ में दयाशंकर तिवारी ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि RAK टाइल्‍स इंटरनेशनल कंपनी है। यह विश्‍व स्‍तरीय मानकों के अनुरुप अपना प्रोडक्‍ट निर्माण करती है। जिसके चलते RAK टाइल्‍स की विश्‍वसनीयता पूरे उत्‍तर भारत में नम्‍बर वन पर है। ग्राहकों के उम्‍मीदों पर एकदम खरा उतरता है। उन्‍होने कहा कि इस सम्‍मान के लिए मैं RAK टाइल्‍स परिवार को धन्‍यवाद देता हूं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …