Breaking News

गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सन साइन प्रथम, रामदूत द्वितीय तीसरे स्‍थान पर रहा एमजेआरपी स्‍कूल

गाजीपुर। गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सीबीएसई अंतर-विद्यालय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता–2025 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण आज नेहरू स्टेडियम,गाज़ीपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से ही विभिन्न विद्यालयों में खो-खो, कब्बड्डी,बालीवाल,फुटबॉल,कैरम एवं चेस का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न किया जा चुका था।नेहरू स्टेडियम में दो दिनों से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेलभावना,अनुशासन और ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रथम स्थान पर सनशाइन पब्लिक स्कूल,जमानिया , द्वितीय स्थान रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर एवं तृतीय स्थान एम.जे.आर.पी. स्कूल,गाज़ीपुर रहे। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य बच्चों को सही मंच प्रदान करना है। खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। वे न केवल मनोरंजन का स्रोत हैं,बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।श्री नदीम अदहमी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों की क्षमता और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण है।श्रीमती रिषु जालॉन जी संगठन उपाध्यक्ष ने कहा कि खेल बच्चों के भविष्य को निखारते हैं गाज़ीपुर का खेल भविष्य उज्ज्वल है। विभिन्न खेलों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली टीमों के नाम निम्न है खो- खो (गर्ल्स) मां शारदा स्कूल जलालाबाद, खो-खो (बॉयज)एस०एस०देव पब्लिक स्कूल,कबड्डी (बॉयज) डालिम्स सनबीम स्कूल रकसहा,कबड्डी (गर्ल्स)रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, वॉलीबॉल धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल,कैरम (डबल गर्ल्स) शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल,कैरम (डबल बॉयज) शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, कैरम (सिंगल गर्ल्स)एमजेआरपी पब्लिक स्कूल,कैरम (सिंगल बॉयज) डालिम्स स्कूल दिलदारनगर, चेस (गर्ल्स) एमजेआरपी स्कूल,चेस (बॉयज)शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल,फुटबॉल एस के इंटरनेशनल स्कूल महेन्द। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल संगठन के पदाधिकारियों में अजय यादव,सचिव चंद्रशेखर सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा,मीडिया प्रभारी सुरेंद्र यादव समेत संगठन के सम्मानित सदस्यों में प्रकाश यादव,सुभाष कुशवाहा,मो०आरिफ खान,अहसन रजा खान, विक्रमा प्रसाद मौर्य,पवन कुशवाहा, पप्पू यादव,बृजेश मौर्य,सुधीर सिंह, कृष्णानंद राय,इफ्तिखार खान, औरंगज़ेब खान,मो०सरीक,अनिल यादव,अमित सिंह यादव,सूरज मौर्य, राजेश कुशवाहा एवं भारत लाल मोहम्मद परवेज,साकिब खान आदि लोग उपस्थित रहे। अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने गाज़ीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सभी सहभागी विद्यालयों के प्रबंधकगण,पीटीआई,खिलाड़ी एवं अभिभावक को इस सफल,अनुशासित और प्रेरणादायी आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता है। दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के डायरेक्टर हर्ष राय ने किया।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …