Breaking News

नए कलेवर के साथ खुला न्‍यू सम्राट ढाबा खुशहालीनगर छावनी लाइन गाजीपुर, जायका लेने के लिए लगी भीड़

गाजीपुर। न्‍यू सम्राट ढाबा खुशहालीनगर छावनी लाइन गाजीपुर का सुंदरीकरण के बाद नये वर्ष के पूर्व संध्‍या पर आम जनता की सेवा के लिए खोल दिया गया है। न्‍यू सम्राट ढाबा के खुलने की खबर से शाकाहारी भोजन और ढाबा पर जायका लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। न्‍यू सम्राट ढाबा खुशहाली नगर छावनी लाइन के मालिक रामनवल कुशवाहा ने बताया कि करीब चार दशकों से हम पूर्वांचल वासियों को स्‍वादिष्‍ट और शुद्ध भोजन उपलब्‍ध करा रहे हैं। हमारे भोजन की क्‍वालि‍टी से ही हमने गाजीपुर सहित पूरे पूर्वांचल में सम्राट ढाबा का एक ब्रांड बनाया है। उन्‍होने बताया कि हमारी प्राथमिकता रहती है कि कम पैसे में शुद्ध और स्‍वादिष्‍ट भोजन गाजीपुर की जनता को उपलब्‍ध कराना है। सुंदरीकरण के लिए कुछ दिनों के लिए ढाबा बंद था अब कार्य पूरा होने पर नये साल पर जनता की सेवा के लिए 24 घंटे हाजिर हूं।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …