Breaking News

एक वर्ष में 1 लाख 25 हजार अपराधियो को सजा, 79 को मिला मृत्‍युदंड- डीजीपी राजीव कृष्‍ण

लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया, मुख्यमंत्री योगी ने अपराध, संगठित अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने के निर्देश दिए हैं। इस नीति पर हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। हमने उचित लोगों को उचित जगह पर रखा। टेक्नोलॉजी पर बेहतर काम किया है। हम करीब 7 लाख अपराधी हर साल गिरफ्तार करते हैं।डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया, इस साल 48 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए हैं, जो बीते कुछ साल में सबसे ज्यादा हैं। जुलाई 2023 से अब तक हमने 1 लाख 25 हजार 985 अपराधियों को दोषसिद्ध करवाया। इनमें 79 को मृत्युदंड मिला। साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साल 2017 की तुलना में दुष्कर्म की घटनाओं 53 फीसदी की कमी आई है। 15 मामलों में पिट एनडीपीएस की कार्रवाई हुई। 16 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि एएनटीएफ ने इस साल जब्त की है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …