लखनऊ। पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. जिसमे मौजदा SIR प्रक्रिया में विधानसभाओं की स्थिति और प्रत्याशियों पर भी मंथन हुआ. बजट सत्र से पहले सभी सांसदों की इस हाई-लेवल मीटिंग के बुलाने को लेकर प्रदेश की सियासत में हलचल शुरू हो गयी है.पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव विधानसभावार रिपोर्ट ले रहे हैं. जिसमें पार्टी की तैयारी और प्रत्याशी की दावेदारी पर भी चर्चा हो रही है. पार्टी मीटिंग में शामिल होने आए सांसदों ने दावा किया कि हर उस विषय पर चर्चा होगी, जिससे बीजेपी को हराया जा सके. सपा सांसदों ने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही अब समजवादी पार्टी ही उनकी मुसीबतों का अंत करेगी। बीते लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें जीतकर बीजेपी को करार झटका दिया था. चूंकि अब विधाम्सभा चुनावों में एक साल ही बचा है. ऐसे में तैयारियों को लेकर सपा में हलचल शुरू गयी है. अखिलेश यादव इस बार कोई चूक नहीं चाह रहे हैं, लिहाजा सांसदों की बैठक में हर उस बिंदु पर चर्चा हो रही है, जिससे पार्टी मजबूती से चुनाव में उतरे.मौजूदा SIR प्रक्रिया में भी विधानसभा के हिसाब से रिपोर्ट ली जा रही है. इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले दावेदारों पर भी सांसदों से विचार-विमर्श हो रहा है. वहीं प्रदेश में हो रही कई घटनाओं पर पार्टी की राय मशविरा होने की उम्मीद है. खासकर प्रयागराज में धरने पर बैठे संत और वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर हुई तोड़फोड़ को मुद्दा बनाकर बीजेपी सरकार को घेरने की रणनीति बन सकती है। पार्टी की रणनीति के साथ ही सपा में इंडिया गठबंधन के साथ में चुनाव लड़ने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा इंडिया गठबंधन के तहत लड़ीं थीं, जिसका फायदा मिला था. पिछले दिनों अखिलेश यादव भी कांग्रेस के साथ गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ने की बात कर चुके हैं.बहरहाल एक साल बाद होने जा रहे यूपी चुनाव को लेकर सपा कोई बड़ा कार्यक्रम भी जारी कर सकती है, ताकि कार्यकर्ताओं का उत्साह बरक़रार रखा जा सके। वहीं मीटिंग के बाद सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि बिखरती सरकार से यूपी की जनता को कैसे निजात दिलाई जाय, फिर कभी नहीं आ पाए, इनके जुर्मो का हिसाब किताब कैसे किया जाए, उस पर चर्चा हुई. उन्होंने प्रयागराज संत विवाद पर कहा कि कशी से लेकर प्रयागराज तक जो तांडव कर रहे हैं, सत्ता के अहंकार में जनता इनको जबाव देगी। इसके अलावा सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा, “हमने अहम बैठक की है ताकि हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ें और अपनी सरकार बनाएं. हमारी पार्टी मजबूत है और एक है. जनता के भरोसे और उनकी मदद से सभी सांसद मिलकर प्रयास करेंगे कि हम अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए.”
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….