Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया सरस्‍वती पूजा

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित सरस्वती प्रतिमा के समक्ष सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया| इस अवसर पर वाग्देवी की प्रतिमा को वस्त्र एवं आभूषणों से सुसज्जित किया गया था। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जय प्रकाश सैनी जी ने वाग्देवी की प्रतिमा को पुष्पार्चन कर धूप दीप पुष्पादि से संकल्प लेकर विधिवत पूजन एवम आरती की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुलसचिव सी पी प्रियदर्शी, वित्त नियंत्रक विनय कुमार राय, पूर्व छात्र एम पी कंडोई, डॉ. आर डी पांडेय, डॉ अभिजित मिश्र, डी एम पांडेय, प्रो डी एस सिंह, प्रो एस पी सिंह, प्रो जय प्रकाश, मनोज बालोनी, प्रदीप कांत सिंह, अंजनी सिंह, डॉ रीना बंका सहित विभिन्न शिक्षक, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे| कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण से हुआ|

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …