Breaking News

गाजीपुर के सपूत शैलेश यादव ने किया जिले का नाम देश में रोशन, नेट जेआरएफ परीक्षा में ऑल इण्डिया मेरिट में प्राप्‍त किया दूसरा स्‍थान

गाजीपुर। सैदपुर ब्लाक के भटौला निवासी शैलेश यादव ने यूजीसी द्वारा आयोजित परीक्षा मे नेट जे आर एफ परीक्षा मे 99,4% प्रतिशत अंक प्राप्त कर आल इण्डिया मेरिट मे दूसरा रैंक प्राप्त कर सॆदपुर ब्लाक सहित गाजीपुर जनपद का नाम पूरे देश मे रोशन किया हॆ।इनके पिता डा० राजेश यादव सकलडीहा पीजी कालेज मे बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष व डीन पद पर कार्यरत हॆ।राजेश यादव इसके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी थे।प्रोफेसर बनने के त्यागपत्र दे दिया। शैलेश यादव वर्तमान मे सादात ब्लाक के  प्राथमिक विद्यालय रामचरनपुर पर सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हॆ।सफलता मिलने पर कन्हॆया सिह यादव उर्फ पप्पू यादव,फेकन सिंह यादव, सच्चेलाल यादव,पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव,दिनेश सरकार,देवनाथ कुशवाहा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया हॆ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …