Breaking News

गाजीपुर: जो आज मिला है कल मिलेगा की नही इसकी नही है कोई गारंटी- पंकज जी महाराज

गाजीपुर! हनुमान सिंह इण्टर कालेज सोन्हुली के समीप विशाल मॆदान में प्रवचन करते हुए जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने कहा मानव जीवन बङे भाग्य से मिला हॆ। जो अनमोल हॆ आज मिला हॆ कल मिलेगा की नही इसकी कोई गारंटी नही हॆ। उस परमपिता परमात्मा ने अति दया करके आपको यह मनुष्य शरीर  दिया हॆ। देते समय यह कहा था कि तुम मेरे मकान के द्वारा उस मालिक की भक्ति करके अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लेना। यह मनुष्य शरीर तुमको किराये पर कुछ समय के लिये दिया गया है। समय पूरा होगा तो मैं अपने सिपाहियों को भेजूंगा तो तुम मेरे मकान को खाली कर देना।श्री महाराज ने कहा अंत समय मे न तो कोई जमीन जायदाद काम आयेगी न तो सगे संबधी ,जाति बिरादरी काम आयेगी। लोग इस मिट्टी के पुतले को ले जाकर शमशान घाट में जलाकर राख कर देंगे या दफन कर देंगे। जिस जाति-बिरादरी के लिये हम लोग लड़ते और झगड़ते हॆ। जिस धन दौलत को पाने के लिये न जाने कितने बुरे खोटे कर्म करतॆ हॆ , मौत के समय न तो ये जाति बिरादरी, न तो धन दौलत काम आयेगा। सब कुछ यहीं छूट जायेगा। इस जीवात्मा को ले जाकर ऊपर धर्मराज की कचहरी में पेश कर आपके अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब होने के बाद धर्मराज सजा सुना देंगे। ले जाओ इनको फला नर्क में डाल दो क्योंकि मैने इनको मौका दिया था इसने अपना सारा जीवन गवां दिया।  माया रुपी संसार मे आने के बाद अपने किये गये वायदॆ को भूल गया।संत इस धराधाम पर चॊरासी लाख योनियों से छुटकारा दिलाने के लिए जीव व परमात्मा के बीच सेतु का काम करते हॆ । मानवतावादी बन कर सत्य, दया, करुणा को जीवन मे अपना कर शाकाहारी-सदाचारी व नशामुक्त बनकर अच्छे समाज के निर्माण में योगदान करने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर शिवनारायण चौहान , इंद्रदेव यादव, चंद्रशेखर यादव, श्याम नारायण कुशवाहा, ग्राम प्रधान मंसूर आलम,  बेचू प्रसाद गुप्ता, बांके लाल,भूपेन्द्र यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।शान्ति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।  धर्म यात्रा जेवल खेल मैदान के लिये प्रस्थान किया जहां 08 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सत्संग आयोजित है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …