गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में पहली किस्त प्राप्त होने पर लखनऊ से लाइव के माध्यम से लाभान्वित लाभार्थियों की स्थिति जानकारी ली।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)
1- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का शुभारम्भ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 25 जून 2015 को किया गया जिसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों जैसे आर्थिक रूप से क वर्ग, निम्न आय वर्ग, या ऐसे परिवार जिनके पास भारत वर्ष में पक्का मकान न हो को शामिल कर उन्हे घर उपलब्ध कराना है। उक्त योजनान्तर्गत जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शह अन्तर्गत कुल-11134 आवास स्वीकृत है। प्रत्येक लाभार्थियों को विभिन्न चरणों में मकान पूरा कर 2.50 लाख की अनुदान धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में हस्तान्तरित की जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0
2- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की शुभारम्भ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सितम्बर, 2024 को की गयी जिसके अन्तर्गत उ०प्र० में स्वीकृत आवासों में प्रदेश के 2 लाख लाभानि के बैंक खाते में अनुदान राशि दिनांक-18.01.2026 को अंतरण किया था जिसमें जनपद गाजीपुर कुल 2119 लाभार्थियों को प्रथम किश्त की अनुदान राशि अंकन 1.00 लाख रूपये प्रति लाभार्थी के खाते में उ०प्र० के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के कर कमलो द्वारा हस्तान्तरित गयी थी।
3- दिनांक-16.03.2026 को उ0प्र0 में स्वीकृत 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में अनुदान राशि अंतरण किया जा रहा है। जिसमें जनपद गाजीपुर में कुल 177 लाभार्थियों (नगर निकाय दिलदान 25 व सैदपुर 152) को प्रथम किश्त की अनुदान राशि अंकन 1.00 लाख रूपये प्रति लाभार्थी के खाते में उ०प्र० के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के कर कमलो द्वारा हस्तान किया जा रहा है। योजना को आवेदन करने हेतु आवेदक Pmaymis gov in पर आनलाईन आवेदन सकते है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….