Breaking News

गाजीपुर: 16 मार्च को जिले में है कुल 20 हजार 427 रसोई गैस सिलेण्‍डर का स्‍टाक, इन नबंरो पर दर्ज करायें शिकायत

गाजीपुर! जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति से सम्बन्धित सूचना –

1-            दिनांक 16.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक – 20427

2-            दिनांक 15.03.2026 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 –    9670

3-            दिनांक 15.03.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 12010

4-            दिनांक 15.03.2025 को बिक्री किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 –    8808

5-            दिनांक 15.03.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं0 – 8941

स्पष्ट है कि गत वर्ष चालू माह की चालू तिथि की अपेक्षा इस वर्ष दिनांक 15 मार्च को गत वर्ष की अपेक्षा अधिक संख्या में घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये गये हैं। उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डरों के सापेक्ष आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा एजेन्सीवार की गई। समीक्षा में पाया गया कि समस्त गैस एजेन्सियों द्वारा नियमानुसार ग्राहकों द्वारा की गई बुकिंग के आधार पर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। आज दिनांक 16.03.2026 को आई0ओ0सी0 की 02 गैस एजेन्सियों पर जहां ओपनिंग स्टाक शून्य था, उन्हें सेल्स अधिकारियों के माध्यम से आज ही प्लाण्ट से लोड भिजवाकर स्टाक उपलब्ध कराया गया। आपूर्ति विभाग की टीम निरन्तर भ्रमणशील है। यदि कहीं जांच में पाया जाता है कि किसी प्रतिष्ठान एवं व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवयसायिक प्रयोग किया जा रहा है अथवा अनाधिकृत कार्य में लिप्त है तो सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं0 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं0 0548-2224041 पर प्राप्त सभी शिकायतों/सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: बूथ की मजबूती भाजपा की असली ताकत- अवधेश राजभर

गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के मंडल कार्यशाला के अंतिम दिन महर्षि शिक्षण प्रशिक्षण …