Breaking News

एमएलसी चंचल सिंह के प्रयास से आजादी के बाद पहली बार सईचना गांव के राजभर व हरिजन बस्‍ती में जलेगा बिजली का बल्‍ब

गाजीपुर। आजादी से अब तक बिजली आपूर्ति से अछूता रहा सईचना गाँव का वनवासी बस्ती ,राजभर बस्ती और हरिजन बस्ती जहाँ आज तक बिजली का एक खम्भा तक नहीं था,  आज गाजीपुर के लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्वीकृति प्रदान की है। 19 लाख की लागत से 1 km दूर बसी हुई बस्ती को अब बिजली आपूर्ति की जाएगी। ग्राम प्रधान सईचना शिव दयाल सिंह और समस्त ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और अपने जिले के एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …