लखनऊ। शासन ने शिक्षकों के तबादलों को लेकर शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत जून माह के अंत तक तबादला प्रक्रिया पूरी किए जाने की तैयारी है।शासनादेश जारी होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही तबादलों के लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी करेगा। इसके अनुसार आवेदन, सत्यापन और स्थानांतरण की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी कराई जाएगी। शिक्षक लंबे समय से तबादला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। शासन के इस निर्णय से विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षकों को सुविधा मिलेगी और उनकी स्थानांतरण संबंधी मांगों का समाधान हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया को पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….