Breaking News

गाजीपुर: पीएम मोदी के कार्यकाल 12 वर्ष होने पर भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने जहूराबाद में किया जनसंवाद

गाजीपुर। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय  ने जहूराबाद क्षेत्र में जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र सेवा, अंत्योदय और सबका साथ-सबका विकास की भावना को साकार करते हुए विकास की नई गाथा लिखी गई है। जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के बल पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, मयंक राय, शशि प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने जंगीपुर विधानसभा के तरछा और धनेशपुर मे वरिष्ठ व प्रबुद्ध जनों से भेंटकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से परिचित कराया और कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन का मूल मंत्र बनाया गया है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का सफल प्रयास हुआ है। आज भारत आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति, आधारभूत संरचना विकास तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रभान राजभर, मनोज भारती,रमेश मिश्रा, बहादुर राजभर, सुनील यादव, और मनोज राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

चंदौली: फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

चंदौली। जिले में सत्कार निधि लिमिटेड फाइनेंस कंपनी और माइक्रोफाइनेंस कंपनी बनाकर तीन लोगों ने …