Breaking News

भाजपा के नवागत क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव का ग्रामीण अंचलो में हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का रविवार को जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। कटघरा से लेकर शादियाबाद थाना चौराहा और मनिहारी क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। डॉ. विजय यादव का काफिला जैसे ही शादियाबाद थाना चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया। समाजसेवी कोमल यादव और रियाज अहमद प्रधान के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया और नए दायित्व के लिए बधाई दी। इस दौरान पूरा चौराहा भाजपा के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इस भव्य स्वागत के जरिए संगठन के प्रति अपनी अटूट निष्ठा जताई। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा, “संगठन में मिला हर पद सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का एक माध्यम है। कार्यकर्ताओं का यही प्यार, विश्वास और सहयोग मेरी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने संगठन की सर्वोपरिता पर बल देते हुए जनसेवा और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। वहीं, स्वागत में जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. विजय यादव को भाजपा काशी क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे गाजीपुर जनपद के लिए गर्व की बात है। उनके इस नए पदभार से क्षेत्र में संगठन को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनिहारी प्रथम के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, मनिहारी द्वितीय के मंडल अध्यक्ष रुपजन्य गुप्ता, मनिहारी के मंडल महामंत्री शैलेश सिंह काकन सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: विनीत राय हत्‍याकांड के आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव गिरफ्तार, अब शंकर पांडेय की तलाश

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक विनीत राय हत्‍याकांड में आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव …