गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी जमानिया नगर मंडल द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नगर क्षेत्र के पांडे मोड़ स्थित बजरंग आईटीआई कॉलेज में किया गया।कार्यशाला में मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा गाजीपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों को विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा जी ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता जी ने किया।इस अवसर पर सभासद मोहन राम जी, मनोनीत सभासद चंद्रशेखर निगम जी, कुमार वर्मा जी, अवधेश बिन्द जी तथा भाजपा आईटी विभाग विधानसभा जमानिया के संयोजक संजीत यादव जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….