गाजीपुर। उत्तर प्रदेश जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज, नंदगंज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन मंडलीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।विद्यालय के खेल शिक्षक अभय कुमार सिंह एवं जितेंद्र राम के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सात खिलाड़ियों के मंडलीय स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने विद्यालय परिवार की ओर से चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।प्रधानाचार्य ने खेल शिक्षकों अभय कुमार सिंह एवं जितेंद्र राम के प्रयासों की भी सराहना की और उम्मीद जताई कि मंडलीय प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….