Breaking News

गाजीपुर: विनीत राय हत्‍याकांड के आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव गिरफ्तार, अब शंकर पांडेय की तलाश

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक विनीत राय हत्‍याकांड में आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, अब शंकर पांडेय की सरगरमी से तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित नामित वांछित एवं 01 लाख रुपये के ईनामिया अभियुक्त को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पुत्र केशव यादव, निवासी कोठिया कोडरताल, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, हालपता कालिधाम कालोनी, गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 25 वर्ष है। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 30.05.2026 को बिन्दू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू में रविवासरीय गीता प्रवचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गीता समिति द्वारा ‘रविवासरीय गीता प्रवचन’ के सत्रारंभ रविवार को …