Breaking News

गाजीपुर: श्री रूद्रांबिका महायज्ञ के आयोजन के लिए शिव काली मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की हुई बैठक

गाज़ीपुर। जनपद के नौली उतरौली व त्रिलोकपुर क्षेत्र के श्री रूद्रांबिका धाम परिसर में आगामी यज्ञ कार्यक्रम व योजना पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट मंडल के 50 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय श्री रूद्रांबिका महायज्ञ सह श्रीराम कथा का आयोजन दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से दिनांक 4 सितंबर 2026 तक संपन्न होगा। मंदिर प्रांगण में उपस्थित सदस्यों ने मां काली व भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए तन- मन- धन से व पूर्ण मनोयोग से यज्ञ में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर श्री रूद्रांबिका धाम शिवकाली मंदिर प्राचीन गंगाधारा नगरी नवली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ पंडित धनंजय पांडे ने कहा कि समस्त ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों के उत्थान व दैविक कृपा से समृद्ध जीवन के कामना के साथ आध्यात्मिक बल व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पांच दिवसीय यज्ञ जो 26 अक्टूबर 2026 से 4 सितंबर 2026 तक आयोजित हो रहे श्री रूद्रांबिका महायज्ञ के परिपेक्ष में इस वर्ष भी चढ़ बढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील किया। कहा कि जिस धरा पर लगातार 12 वर्ष यज्ञ हो जाता है वह भूमि उत्कृष्ट और क्षेत्र ऊर्जावान हो जाता है। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार पांडे, अखिलेश पांडे, बबुआ सिंह, गोविंद चौरसिया, श्याम बिहारी यादव, संतोष सिंह, विद्यानंद सिंह, बृजेश पांडे, हृदय नारायण सिंह, संतोष पांडे, राम बिहारी सिंह एवं विद्यासागर उपाध्याय मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: विनीत राय हत्‍याकांड के आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव गिरफ्तार, अब शंकर पांडेय की तलाश

गाजीपुर। बिंदु होटल के मालिक विनीत राय हत्‍याकांड में आरोपी एक लाख इनामियां सोनू यादव …