Breaking News

उत्‍तर प्रदेश शासन ने किया 121 एबीएसए का स्‍थानांतरण

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने प्रदेश में 121 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के साथ ही विभागीय कार्यालयों में कार्यरत बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण आदेश के तहत कार्मिकों को वर्तमान कार्यालय/जनपद से हटाकर नए कार्यालय एवं जनपद में तैनाती दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के शासनादेश के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर की गई है। शासन ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण का निर्णय लेते हुए नई तैनाती वाले कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यरत लिपिकीय संवर्ग के कार्मिकों को भी इधर से उधर किया गया है। आदेश में वर्तमान तैनाती वाले कार्यालय/जनपद और नवीन तैनाती वाले कार्यालय/जनपद का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। शाहिद अली का स्थानांतरण संयुक्त शिक्षा निदेशक, मीरजापुर के पद/कार्यालय पर किया गया है, जबकि अन्य कर्मचारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों एवं राजकीय संस्थानों में नई तैनाती दी गई है। विभागीय स्तर पर हुए इन तबादलों से आने वाले दिनों में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों में प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने की थी कठोर तपस्या, सुहागिन महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत

मुहम्मद खालिद गाजीपुर। सुहागिन महिलाओं के प्रमुख धार्मिक पर्वों में शामिल हरितालिका तीज का महापर्व …