गाजीपुर। तुलसी सागर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय का पुनः शुभारंभ उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों का शिक्षकों ने आत्मीय स्वागत किया। परिसर बच्चों की मुस्कान, अनुशासन और नई उमंग से भरा दिखाई दिया। विद्यालय में “Back to School” थीम पर बच्चों के लिए सुंदर फोटो कॉर्नर तैयार किया गया, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रार्थना सभा के माध्यम से बच्चों को नए सत्र में नियमित उपस्थिति, अनुशासन, स्वच्छता और मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चों का स्वागत मुस्कान और अपनापन के साथ करना बहुत आवश्यक है। इससे विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ता है और वे पूरे उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई की शुरुआत करते हैं। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, गृहकार्य पूरा करने तथा अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….