Breaking News

जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लाक प्रमुख का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद वर्तमान अध्‍यक्ष और प्रमुख बनेंगे प्रशासक

शिवकुमार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लाक प्रमुख का कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद वर्तमान अध्‍यक्ष और प्रमुख बनेंगे प्रशासक। यह जानकारी पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को दी। उन्‍होने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्‍यक्ष का कार्यकाल 12 जुलाई को और ब्‍लाक प्रमुखों का कार्यकाल 19 जुलाई को समाप्‍त हो रहा है। इनके जगह पर इन पदों पर प्रशासक बनाये जाने के लिए अध्‍यक्ष और प्रमुख का नाम प्रस्तावित कर मुख्‍यमंत्री कार्यालय स्‍वीकृति के लिए फाइल भेजी गयी है। मुख्‍यमंत्री से स्‍वीकृति मिलने के बाद शासनादेश जारी होगा।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने साइबर थाने में जाना साइबर अपराध जांच और डिजिटल फोरेंसिक का व्यावहारिक प्रशिक्षण

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के साइबर …