गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.08.2026 को वादी मुकदमा आलोक राय पुत्र स्व0 नरेन्द्र नाथ राय निवासी अष्टभुजी कालोनी, जनपद गाजीपुर के प्रार्थना पत्र के आधार पर बाबत रामनरेश राय, रवि राय व संजय बिन्द द्वारा अभियुक्तगण को बढ़ा-चढ़ाकर व राम नरेश राय द्वारा स्वयं खड़े होकर होटल पर मुख्य अपराधी व उनके नये अपराधीगण साथियों के साथ मुख्य गेट को तोड़कर ईंट-पत्थर व लोहे की राड से होटल में ठहरे यात्रियों के गाड़ियों व WHO की जीप व मोटरसाइकिल को तोड़ने, होटल के स्वागत कक्ष का पूरा शीशा, गमला व खिड़कियों के शीशों को चकनाचूर करने, कैश काउंटर को तोड़कर 01 लाख रूपये लूटने व लगभग 4.5 लाख रु0 का नुकसान कर देने तथा अभियुक्तगण द्वारा असलहों से फायरिंग करते हुए वादी के बेटे स्व0 विनीत कुमार राय को घेर कर सिर पर गोली मारने, जिससे वादी के बेटे द्वारा झुककर अपनी जान बचाने तथा वादी के छोटे भाई अरविन्द राय व उत्कर्ष राय पर सीने पर गोली मारने व सभी को जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0620/2026 धारा 395, 307, 427, 504, 506, 120बी भादवि थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना को कारित करने वाले अपराधियों का वर्णन निम्नवत् है-
1.शंकर पाण्डेय 2.सत्यप्रकाश उर्फ मुन्नी पाण्डेय 3.सुमित पाण्डेय उर्फ टुन्नी पुत्रगण रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय निवासीगण ग्राम गौसाबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 4.आलोक दुबे पुत्र लक्ष्मण दुबे निवासी ग्राम बबेडी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, 5. दिव्यांशु यादव उर्फ करिया पुत्र नन्दू यादव निवासी ग्राम फुल्लनपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, 6. सोनू यादव पुत्र केशव यादव निवासी ग्राम गौसाबाद थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, 7. रहमान उर्फ गोल्डेन पुत्र रहमतउल्लाह निवासी बबेडी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, 8. शिवम दूबे पुत्र शैलेश दूबे निवासी रूहीपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, 9. सौरभ तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी बीकापुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 10. विवेक राय पुत्र रविन्द्र राय निवासी ग्राम खेमपुर गाजीपुर 11. अरविन्द पुत्र जितबन्धन निवासी फुल्लनपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 12.रामनरेश राय पुत्र स्व0 दीनानाथ राय, 13. रवि राय पुत्र रामनरेश राय निवासीगण कपूरपुर मिश्राबाजार थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 14. संजय बिन्द पुत्र स्व0 तुफानी बिन्द (प्रधान पति) निवासी गोडा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर 15. अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….