गाजीपुर! आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देश पर जनपद स्थित कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु दिनांक 21.08.2026 एवं 22.08.2026 को विशेष अभियान चलाकर कुल-11 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया, जिसमें कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, पता-बाराचवर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर से तैयार गेहू की रोटी एवं तैयार सब्जी का 01-01 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, पता-गंगौली, कासिमाबाद, गाजीपुर से तैयार मटर छोला सब्जी एवं तैयार चावल का 01-01 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, पता-जखनिया, गाजीपुर से पका चावल एवं रोटी का 01-01 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, पता-सादात, जखनिया, गाजीपुर से पका चावल, अरहर चना मिक्स पकी दाल, पकी रोटी एवं पकी सब्जी का 01-01 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय, पता-सैदपुर, गाजीपुर से पकी अरहर की दाल का 01 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….