Breaking News

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अशोका इंस्‍टीट्यूट वाराणसी में क्वांटम मैकेनिक्स और अंतरिक्ष करियर पर हुआ मंथन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विशेष ओरिएंटेशन लेक्चर एवं स्टूडेंट इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्वांटम मैकेनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एप्लाइड साइंसेज, वैश्विक नवाचार तथा भारत में अंतरिक्ष क्षेत्र के बढ़ते अवसरों पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से संवाद किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दुनिया सबसे काम उम्र के शोधार्थी और प्रोफेसर सुबोर्नो इसाक बारी ने ‘क्वांटम मैकेनिक्स, एआई, एप्लाइड साइंसेज एंड ग्लोबल इनोवेशंस’ विषय पर विचार रखते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के बदलते स्वरूप से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल रॉकेट और अंतरिक्ष यात्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें स्पेस सॉफ्टवेयर, एआई, एवियोनिक्स, सैटेलाइट डिजाइन, जियोस्पेशियल डेटा एनालिटिक्स और स्पेस पॉलिसी जैसे नए तेजी से विकसित हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए।विशिष्ट अतिथि मुस्कान एरोस्पेस के सीईओ डॉ. प्राणेश देबनाथ ने ‘भारत में अंतरिक्ष विज्ञान का भविष्य’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र में हो रहे बदलावों के साथ भारत सहित दुनिया में निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स की बढ़ती भूमिका तथा युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में बारी साइंस लैब के संस्थापक डॉ. रशीदुल बारी, डीन एकेडमिक डॉ. एस.के. शर्मा, और एआईटीएम फाउंडेशन की इंचार्ज डॉ.अपर्णा सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए।  कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रगति में युवाओं की वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी दक्षता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।चेयरमैन इं. अंकित मौर्या एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अमित मौर्या ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कुणाल एवं सताक्षी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हसीबउद्दीन ने किया। इस मौके पर डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्या, डॉ. यू.के. बनर्जी, डॉ. अनुजा सिंह, इं. पंकज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाह फैज स्‍कूल, गाजीपुर की बेटियो का दमदार पंच, सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग में बना रनर-अप

गाज़ीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर की छात्राओं ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 …