Breaking News

जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी में है सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी में है और इस संबंध में आदेश आज जारी किया जा सकता है। मौजूदा कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सरकार केवल जिला पंचायत अध्यक्षों ही नहीं, बल्कि ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल विस्तार पर भी विचार कर रही है। दोनों पदों के लिए एक साथ निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। यदि आदेश जारी होता है तो प्रदेशभर के जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल निर्धारित अवधि तक बढ़ जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। आदेश जारी होने के बाद ही कार्यकाल विस्तार की अवधि और अन्य शर्तें स्पष्ट हो सकेंगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में सुशील कुमार का शानदार प्रदर्शन, मंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

गाजीपुर। जनपदीय उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय जूडो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, उचौरी, …